बिकिनी ब्लाउज के साथ इस तरह स्टाइल करें साड़ी, दिखेंगी बेहद स्टनिंग

By मिताली जैन | Sep 01, 2022

साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर भारतीय महिला अपने वार्डरोब का हिस्सा जरूर बनाती हैं। केजुअल्स से लेकर पार्टीज में साड़ी का एक अलग ही ग्रेस होता है। कुछ महिलाओं का मानना होता है कि साड़ी में उनका लुक काफी बोरिंग लगता है, क्योंकि वह उसे हर बार एक ही तरह से स्टाइल कर सकती हैं। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। आप साड़ी ड्रेपिंग से लेकर ब्लाउज के स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: जींस के साथ इन कुर्तियों को करें स्टाइल, दिखेंगी बेहद स्टनिंग

अगर पहनें व्हाइट हाई नेक हॉल्टर बिकिनी ब्लाउज

व्हाइट हाई नेक हॉल्टर बिकिनी ब्लाउज देखने में बेहद ही स्टनिंग लगता है। अगर आप इसे पहनना चाहती हैं तो इसके साथ कॉन्ट्रास्टिंग साड़ी को स्टाइल किया जा सकता है। इस तरह के ब्लाउज के साथ चिकनकारी साड़ी बेहद ही अच्छी लगती है। आप एक्सेसरीज में इसके साथ सिल्वर चोकर को पेयर कर सकती हैं।

लीफ प्रिंट स्ट्रेपी बिकिनी ब्लाउज

जरूरी नहीं है कि आप हर बार प्लेन बिकिनी ब्लाउज को ही स्टाइल करें। प्रिंटेड बिकिनी ब्लाउज भी देखने में उतने ही अच्छ लगते हैं। इसमें आप लीफ प्रिंटेड बिकिनी ब्लाउज को पहन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज के साथ मैचिंग ग्रीन कलर की शिफॉन साड़ी को स्टाइल किया जा सकता है। आप इस साड़ी में अपने लुक को एक मॉडर्न टच देने के लिए लेदर की वाइड बेल्ट को पेयर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: रवीना टंडन के यह लुक्स दिखाएंगे आपको बेहद खास

येलो हॉल्टर नेक बिकिनी ब्लाउज

येलो कलर का हॉल्टर नेक बिकिनी ब्लाउज आपको एक बेहद ही ब्यूटीफुल व रिफ्रेशिंग लुक देता है। अगर आप इसे पहनना चाहती हैं तो इसके साथ कॉन्ट्रास्टिंग लहरिया साड़ी को पहनने पर विचार करें। वहीं, इसके साथ सिल्वर मांग टीका आपके लुक को एन्हॉन्स करेगा।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश