ऑफलाइन Google Maps का जादू: बिना इंटरनेट के भी नेविगेट करें, ये है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 25, 2025

आजकल ज्यादातर लोग गूगल मैप्स का प्रयोग करते हैं और इस एप की मदद से अनजान और नई जगहों के रास्ते पता चलते हैं। अब चाहे आप किसी भी नई जगह घूमना चाहते हों या किसी नए शहर में रह रहे हैं, तो आप गूगल मैप्स की मदद से रास्ता जरुर सर्च करते होंगे। लेकिन जब हम गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके लिए हम सभी इंटरनेट जरुर चाहिए होता है। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। कई बार आप कन्फ्यूज रहते हैं कि कुछ जगहों को कैसे ढूंढें या मैप्स से मदद कैसे लें। इस परिस्थिति से बचने के लिए, गूगल मैप्स का ऑफलाइन फीचर आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। इस फीचर की मदद से आप, बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स पर रास्ते सर्च कर पाएंगे। बता दें कि, यह फीचर Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आइए आपको बताते हैं कैसे इसका इस्तेमाल करें।

  - सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में गूगल मैप्स ओपन करें।

  - फिर आपको टॉप-राइट कॉर्नर में दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करना है।

 - इसके बाद आपको कई ऑप्शन दिखेंगे। आपको यहां ऑफलाइन मैप्स ऑप्शन पर टैप करना है।

 - फिर आपको मैप सेलेक्ट कर उसे डाउनलोड करना है।

 - इसके बाद आपको डाउनलोड किया गया मैप सामने दिखाई देगा।

 - अब आप डाउनलोड किए गए मैप पर टैप करें।

 - फिर उस डाउनलोड किए गए मैप पर टैप करें।

 - अब आप इंटरनेट के बिना भी गूगल मैप पर रास्ता देख सकते हैं।

 - आपको गूगल मैप पर जाना होगा और सर्च बार में वह रास्ता डालना है जिसे आप ढूंढना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया

DC vs GT Weather Report: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस मैच के बीच बारिश बनेगी विलेन?