WhatsApp का नया Update! अब एक iPhone में चलाएं दो अकाउंट, Third-Party App की छुट्टी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 15, 2026

मेटा स्वामित्व WhatsApp इस समय दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। WhatsApp को लोग पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल काम के लिए अलग-अलग नंबर यूज कर सकते हैं। इस परिस्थिति में बार-बार मोबाइल बदलना या दूसरा डिवाइस साथ रखना परेशानी का कारण बन सकता है। 

इनबिल्ट फीचर करेगा मदद

असल में WhatsApp अपने यूजर्स को अब आईफोन में ऐसा फीचर दे रहा है कि, जिसकी मदद से यूजर्स एक ही एप में दो अलग-अलग अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आपको इसके लिए कोई एक्स्ट्रा एप्लिकेशन को डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है। बस दूसरे नंबर का WhatsApp अकाउंट पहले से एक्टिव होना चाहिए। इसके बाद ही OTP से लॉगिन करें।

किसी दूसरे का WhatsApp अपने iPhone में कैसे चलाएं?

यदि आप iPhone में किसी दूसरे का WhatsApp अकाउंट जोड़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-

 - सबसे पहले WhatsApp एप ओपन करें।

 - इसके बाद नीचे दिए गए Settings ऑप्शन पर क्लिक करें।

 - अपनी प्रोफाइल फोटो या नाम पर क्लिक करें।

 - इधर से अब Add Account के ऑप्शन पर क्लिक करें।

 - इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर को एंटर कर सकते हैं।

 - यहां से आप QR कोड के जरिए किसी दूसरे का WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं।

 - नए नंबर के लिए OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।

 - सेटअप पूरा होते ही दूसरा अकाउंट आपके iPhone में ऐड कर लें।

स्विच करना भी है आसान

जब आप दूसरा अकाउंट ऐड कर लेंगे, तो बाद में इसको जरुरत के मुताबिक दोनों अकाउंट के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। इससे पर्सनल और ऑफिस चैट्स को अलग-अलग मैनेज करना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू