BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 25, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार सुबह यहां अल्बर्ट हॉल पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नवीन ने शपथ दिलाते हुए कहा, ‘‘हम हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करेंगे। हम स्वच्छता को लेकर सजग और जागरूक रहेंगे।’’ बाद में उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ अब ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशव्यापी जनभागीदारी का स्वरूप ले चुका है।

साथ ही उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ. प्रेम चन्द बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा व डॉ. अलका गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा आमजन मौजूद थे। नवीन एक दिन के दौरे पर राजस्थान आए हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें

Naveen Patnaik ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की उठाई मांग

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती