तो क्या बिना इंटरनेट के भी व्हाट्सएप इस्तेमाल किया जा सकता है? जानिए प्रोसीजर

By विंध्यवासिनी सिंह | Nov 20, 2021

कोई चाहे कुछ भी कह ले, किंतु व्हाट्सएप आज भी मैसेजिंग एप्लीकेशंस में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह लोगों की जरूरत बन चुका है और इसके बिना लोग आज के समय में स्मार्टफोन की कल्पना नहीं कर सकते। 

इसे भी पढ़ें: Covid-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट अपने वॉट्सऐप पर आसानी से मंगाए

अगर आप व्हाट्सएप के पुराने वर्जन 2.1 7.1 का प्रयोग आईओएस में करते हैं, तो ऑफलाइन होने पर भी संदेशों को भेजा जा सकता है। हालांकि इसका फायदा केवल एप्पल 'आईफोन' के यूजर ही उठा सकते हैं। 

ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफलाइन फीचर का एंड्रॉयड यूजर्स भी लाभ ले सकते हैं, किंतु शायद ही किसी के पास पुराना वर्जन उपलब्ध हो। 

अगर दूसरे तरीके की बात की जाए तो उसे भी बगैर इंटरनेट के व्हाट्सएप संदेश भेजा जा सकता है और इसके लिए आपको एक खास तरह की सिम  की आवश्यकता होती है जो ई-कॉमर्स की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 

इससे आप मैसेज के साथ साथ वीडियो, फोटो इत्यादि भी भेज सकते हैं। बता दें कि यह न केवल भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी उतना ही काम करता है। 

चैट सिम के फायदे की अगर बात करें तो यह सिंपल सिम से एक हद तक अलग होती है और इसके साथ ही आपको 1 साल की वैलिडिटी भी दी जाती है। इससे एक साल तक आप अनलिमिटेड मैसेज इमोजी के साथ में भेज सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जीमेल के 'सीक्रेट' फीचर जो आप जानकर हैरान हो जाएंगे!

हालांकि यह थोड़ी महंगी जरूर आती है, इसे 1800 से अधिक रुपए में आप खरीद सकते हैं। वहीं 1 साल के बाद भी आपको इसे इस्तेमाल करने के लिए रिचार्ज करना पड़ेगा। 

है न इंटरेस्टिंग बात! आपको यह जानकारी निश्चित रूप से उपयोगी लगी होगी। हालांकि आज के समय में इंटरनेट हर एक के पास उपलब्ध है, किंतु कई बार विवशता आ जाती है कि बगैर इंटरनेट के भी आपको चलना पड़ता है, बगैर इंटरनेट के भी आपको मैसेज इत्यादि भेजना पड़ता है। ऐसे में निश्चित रूप से यह आर्टिकल उपयोगी लगा होगा। 

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Festival Capital of the World लुइसियाना में Jazz Fest और Food Culture का लें अनोखा आनंद

Bank Strike से पहले RBI का बड़ा कदम, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगी सभी शाखाएं

AI के खतरों की आशंकाएं बढ़ा-चढ़ाकर बताई गईं, Global Ban संभव नहीं: Sridhar Vembu

विचारों का मतभेद सामान्य बात...SIR पर खुलासे पर चुनाव आयोग की सफाई 10 प्वाइंट में समझें