Chef's Secret: दही वाली ग्रेवी अब कभी नहीं फटेगी, बस फॉलो करें ये 3 Super Hacks

By दिव्यांशी भदौरिया | May 30, 2026

अक्सर होता है कि हम सभी रोज का एक जैसा खाना खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में कई लोग रेस्टारेंट स्टाइल में कई डिशेज बनाती है। हर किसी को रेस्टारेंट जैसी क्रीमी, गाढ़ी और टेस्टी ग्रेवी बहुत पसंद होती है। आमतौर पर हम सभी ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए दही का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके डालते ही दही फट जाता है और फिर उसका पानी अलग हो जाता है। ऐसे में आपकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाती है। अब को टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है, बस इन 3 आसान बातों को ध्यान में रखकर आपकी सब्जी की ग्रेवी शानदार बन जाएगी।

ग्रेवी में दही डालते समय सबसे बड़ी गलती यही कर देते हैं कि फ्रिज का ठंडा दही सीधा ग्रेवी में डालने से यह फट जाता है। गौरतलब है कि तापमान में आए इस बदलाव के कारण दही फट जाता है।

क्या करें- सब्जी में दही डालने से पहले 20-25 मिनट तक बाहर निकालकर रख लें। सब्जी में इसे डालने से पहले अच्छे से फेंट लें, जिससे यह स्मूद हो जाए और इसमें कोई गांठ न पड़े।

गैस की आंच को एकदम धीमा कर दें

गैस की तेज आंच पर उबलती हुई ग्रेवी में दही बिल्कुल न डालें। ऐसा इसलिए दही का प्रोटीन अलग-अलग हो जाता है और यह फट जाता है। 

क्या करें- दही डालने से पहले गैस की आंच को एकदम धीमा कर दें। आप चाहें तो कुछ सेकंड के लिए गैस बंद कर सकते हैं। जब उबलती हुई ग्रेवी थोड़ी शांत हो जाए, तब इसमें धीरे-धीरे फेंटा हुआ दही मिलाएं। 

लगातार चलाते रहना है सबसे जरूरी

अगर दही डालने के बाद आप ने सब्जी को ऐसा ही छोड़ दिया, तो ग्रेवी जरुर फट जाएगी।

क्या करें-  कड़ाही में दही डालने के बाद इसको आराम-आराम से चलाते रहें, रुकना नहीं। करछी को धीरे-धीरे चलाएं। इसको तब तक चलाना है, जब तक ग्रेवी में दोबारा से उबाल न आ जाए। एक बार उबाल आ गया, तो फिर गैस की आंच तेज कर सकते हैं। ऐसा करने से दही नहीं फटेगा।

इसके अलावा, आपको दही फटने का डर सता रहा है, तो आप दही को फेंटते समय उसमें आधा चम्मच बेसन या कॉर्नफ्लोर मिला सकते हैं। ऐसा करने से ग्रेवी और भी गाढ़ी बन जाएगी और दही फटने का चांस खत्म हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा