Sunil Dutt Death Anniversary: रेडियो की आवाज से कैसे बने Bollywood के Superstar, जानें सफर

By अनन्या मिश्रा | May 25, 2026

हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेता रहे सुनील दत्त का 25 मई को निधन हो गया था। सुनील दत्त फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शराफत और नफासत के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में विशुद्ध मसाला फिल्मों के अलावा सामाजिक मुद्दों पर आधारिक फिल्में की थीं। सुनील दत्त की कई फिल्में आज भी यादगार हैं। वह ऐसे कलाकारों में गिने जाते थे, जो किसी भी रोल में रम जाते थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता सुनील दत्त के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Satyajit Ray Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा के वो 'Master Director', जिन्हें मिला भारत रत्न और Oscar

उर्दू में अच्छी पकड़ और वजनदार आवाज होने की वजह से उनको खूब तारीफें मिलती थीं। उनको फिल्मों में आने का शौक था, लेकिन इस क्षेत्र में कोई कनेक्शन न होने की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में आना आसान नहीं था। वह आर्थिक रूप से मजबूत भी नहीं थे। ऐसे में सुनील दत्त ने रेडियो सिलोन में काम करना अपना खर्च चलाते थे।

फिल्मों में निभाया डकैत का रोल

बताया जाता है कि एक बार सुनील दत्त अभिनेता दिलीप कुमार का इंटरव्यू लेने पहुंचे थे। इस दौरान डायरेक्टर समेश सहगल की नजर सुनील दत्त पर पड़ी थी, उन्होंने सुनील को स्क्रीन टेस्ट देने के लिए कहा। इस तरह से सुनील दत्त की फिल्म लाइन में एंट्री हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री में सुनील दत्त ने दो दर्जन से ज्यादा फिल्मों में डकैत की भूमिका निभाई थी। वह इस रोल को बड़ी खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारते थे। इस तरह से सुनील दत्त फिल्म इंडस्ट्री के वह चहेते डाकू बन गए थे।

इन फिल्मों में किया काम

बता दें कि लंबा कद और पहलवानी शरीर वाले सुनील दत्त ने करीब 20 फिल्मों में इस तरह का रोल किया था। वहीं साल 1955 में सुनील दत्त की पहली फिल्म 'रेलवे प्लेटफॉर्म' थीं। वहीं साल 1957 में आई फिल्म 'मदर इंडिया' ने अभिनेता सुनील दत्त के फिल्मी जीवन को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था।

मृत्यु

वहीं 25 मई 2005 को अभिनेता सुनील दत्त ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court Order: 20 साल बाद रिहा होगा Prisoner, कोर्ट ने SRB की मैकेनिकल कार्यप्रणाली पर लगाई फटकार

SCO Summit के लिए Bishkek पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति Pezeshkian, PM Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी दुनिया की नजरें

पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

Delhi SIR: ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट जारी; 1.45 करोड़ में से 47.7 लाख Voters के नाम लिस्ट से बाहर