देश में कैसे हुई संविधान की हत्या? सुधांशु त्रिवेदी ने सात प्वाइंट्स में समझाया, पूछा- क्या जेपी के नेतृत्व में आंदोलन अराजकता था?

By अंकित सिंह | Jul 13, 2024

बीजेपी ने आपातकाल का बचाव करने के लिए विपक्षी नेताओं की आलोचना की है।आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि जब से सरकार ने संविधान हत्या दिवस मनाने की घोषणा की है, संविधान की रक्षा का दिखावा करने वाले लोग असहज हो गये हैं। उन्होंने आपातकाल को काला काल बताया और कांग्रेस पर लोकतंत्र की आत्मा की हत्या करने का आरोप लगाया। 

सुधांशु त्रिवेदी ने सात प्वाइंट्स में बताया

1 - आपातकाल में देश के सभी नागरिकों के मूल अधिकार समाप्त कर दिए गए थे।

2 - यदि आपको पुलिस पकड़ ले जाए, तो आप कोर्ट नहीं जा सकते थे। DIR और मीसा दो ऐसे नियम थे जिनके तहत आपको कोर्ट में जमानत के लिए अपील करने का भी अधिकार नहीं था।

3 - अगर आप किसी भी सार्वजनिक स्थल पर खड़े होकर ये बोल देते थे कि इंदिरा गांधी की सरकार हटानी है, तो आपको DIR के तहत जेल में डाल दिया जाता था।

4 - सारा विपक्ष जेल में था। सवा लाख से अधिक आम जनता और राजनीतिक कार्यकर्ता 18 महीनें जेल में रहे।

5 - 38वां और 39वां संविधान संशोधन करके सरकार के किसी भी निर्णय पर न्यायिक समीक्षा का अधिकार समाप्त कर दिया गया था।

6 - संविधान की प्रस्तावना यानी संविधान की आत्मा को बदल दिया गया था।

7 - देश से ऊपर एक नेता को कर दिया गया था।

Indira is India कर दिया गया था। कांग्रेस के इन 7 कृत्यों के जवाब आज हमें चाहिए

इसे भी पढ़ें: Samvidhan Hatya Diwas पर सियासत तेज, संजय राउत बोले- देश में बम बना रहे थे कुछ लोग, इसलिए लगाया गया आपातकाल

विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि आज, शिव सेना के एक नेता, संजय राउत ने कहा कि आपातकाल की घोषणा आवश्यक थी क्योंकि अराजकता फैल रही थी। मैं INDI ब्लॉक के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या जेपी नारायण के नेतृत्व में किया गया संघर्ष अराजकतापूर्ण था? मैं लालू प्रसाद यादव जी से और अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि क्या उनके पिता मुलायम सिंह अराजक का हिस्सा थे? 

प्रमुख खबरें

Jabalpur Cruise Accident | मौत के आख़िरी पलों का खौफ़नाक वीडियो आया सामने, सील बंद थीं लाइफ जैकेट, क्षमता से अधिक सवार थे लोग | Video

Global Tensions के बीच RBI गवर्नर का ऐलान, भारत की मजबूत बुनियाद और बढ़ाएगी Economy की रफ्तार

वोटों की गिनती से पहले TMC का एक्शन, Mamata Banerjee और Abhishek ने एजेंट्स संग की वर्चुअल बैठक

Narada Jayanti 2026: ज्ञान-बुद्धि का मिलेगा वरदान, इस Special Puja विधि से करें देवर्षि को प्रसन्न