कैसी रही ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर संग बैठक, PM मोदी ने ट्वीट करके खुद बताया

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि चांसलर कार्ल नेहमर के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई। ऑस्ट्रिया की यह यात्रा बेहद खास है क्योंकि कई दशकों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस अद्भुत देश का दौरा कर रहा है। यह वह समय भी है जब हम भारत-ऑस्ट्रिया मित्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की अपनी यात्रा को ऐतिहासिक और विशेष बताया। मुझे खुशी है कि मुझे प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया आने का मौका मिला। 

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रियाई चांसलर संग प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक, गेस्टबुक पर साइन, कैसा रहा पीएम मोदी का वियना दौरा

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही ऑस्ट्रिया की यात्रा करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मेरी यह यात्रा ऐतिहासिक और विशेष है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून का शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि पारस्परिक विश्वास और साझा हित हमारे संबंधों को मजबूत करते हैं। मोदी ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार करने पर सहमत हुए हैं ताकि उन्हें समसामयिक और प्रभावकारी बनाया जा सके। 

प्रमुख खबरें

Mahavir Swami का अहिंसा Message: यह कायरता नहीं, राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा हथियार था

फखर जमां, अफरीदी और रजा ने पीएसएल में गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया

US प्लेन के लिए एयरस्पेस किया बंद, मिलिट्री बेस में नो एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खुलकर उतर गया ये NATO देश

Vastu Tips: घर में नहीं टिक रहा पैसा? Vastu Tips के अनुसार रखें ये 5 मूर्तियां, आएगी Good Luck