Vastu Tips: घर में नहीं टिक रहा पैसा? Vastu Tips के अनुसार रखें ये 5 मूर्तियां, आएगी Good Luck

By अनन्या मिश्रा | Mar 30, 2026

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ मूर्तियां रखना अधिक शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक शुभ मूर्तियों को घर की सही दिशा में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। साथ ही जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में अगर आप भी घर में सुख-शांति का वास चाहते हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन मूर्तियों को घर में रखने से आपके अच्छे दिन शुरू होंगे।

इसे भी पढ़ें: Astrology Tips: इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं बेहद Lucky, बुध ग्रह दिलाता है Career में सफलता

राधा-कृष्ण

घर में भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी की मूर्ति को रखना बेहद शुभ माना जाता है। राधा-कृष्ण की मूर्ति घर में रखने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। इससे पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। इनकी मूर्ति को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

लाफिंग बुद्धा

घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को जरूर रखना चाहिए। इससे सौभाग्य और धन में अधिक वृद्धि होती है। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर के अंदर प्रवेश द्वार के सामने रखना चाहिए। जिससे घर पर आने वाले हर व्यक्ति की नजर लाफिंग बुद्धा पर पड़े।

कामधेनु गाय

वास्तु के मुताबिक घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से परिवार के लोगों का प्रेम और सेहत बेहतर रहता है। निगेटिव एनर्जी दूर होती है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। कामधेनु गाय की मूर्ति रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। साथ ही इससे व्यक्ति की सभी इच्छाएं भी पूरी होती हैं।

हाथियों का जोड़ा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में हाथियों का जोड़ा की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे साहस, सौभाग्य और बुद्धि में अपार वृद्धि होती है। इसको घर के मुख्य द्वार पर अंदर की ओर रखना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसको घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घर में कोई टूटी-फूटी मूर्ति न हो। खंडित मूर्ति रखने से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict पर बोलीं Mehbooba Mufti, बोलीं- इजरायल और यूएस को मिलेगी शिकस्त

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड आंकड़े

16 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, सरकार बोली- जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी, जाति का डाटा दूसरे चरण में लिया जायेगा

Parliament Diary: IBC Amendment Bill लोकसभा में पास, नक्सल मुद्दे पर गर्मागर्म बहस, OBC आरक्षण के दुरुपयोग पर राज्यसभा में हंगामा