बाइडेन के फैसले को बताया गया सरकार की सबसे बड़ी हार! अमेरिकी अखबारों के Front पेज पर छाए रहे जो बाइडेन

By निधि अविनाश | Aug 17, 2021

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को इस समय दुनियाभर से काफी आलोचना मिल रही है। अपने सैनिकों को वापस लेने के फैसले को लेकर जो बाइडेन ने देश को संबोधित किया और अपने भाषण में उन्होंने साफ कहा कि, वह अपने फैसले पर कायम है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, "मैं अपने फैसले के पीछे पूरी तरह से खड़ा हूं। 20 वर्षों के बाद, मैंने कठिन तरीके से सीखा है कि अमेरिकी सेना को वापस लेने का कभी अच्छा समय नहीं था" उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान में हमारा मिशन कभी भी राष्ट्र-निर्माण नहीं होना चाहिए था, अमेरिकी सैनिकों के जाने के बावजूद आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रहेगा। हालाँकि, पश्चिमी मीडिया, बाइडेन के इस बड़े कदम को दयालुता से नहीं देख रहा है। अग्रेंजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, अमेरिकी अखबारों में राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस फैसले को अमेरिकी सरकार की सबसे बड़ी पराजय बताई है। 

सीएनएन ने, हालांकि, राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के पूर्व रणनीतिकार मैथ्यू डाउड के हवाले से कहा कि अफगानिस्तान में 20 साल के युद्ध के बाद अमेरिकी जनता थक गई है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स द्वारा समाचार कवरेज में अफगानों की दुर्दशा को भी उजागर किया गया। डेली मिरर, द गार्जियन, न्यूयॉर्क टाइम्स और द डेली मेल के पहले पन्नों पर नागरिकों की खौफनाक तस्वीरे, भागते-दौड़ते हुई तस्वीरों को दिखाया गया। डेली मिरर के पहले पन्ने में एक अफगानिस्तान के सैकड़ों नागरिकों की एक तस्वीर थी जो वायु सेना के विमान में घुसे हुए थे, जो खाली होने की प्रतीक्षा कर रहे थे और उस तस्वीर को शीर्षक दिया गया बेताब। इस बीच, द गार्जियन ने काबुल हवाई अड्डे पर भगदड़ जैसी स्थिति में लोगों की भीड़ को विमानों के साथ दौड़ते और पंखों पर चढ़ने की कोशिश करते हुए दिखाया। 

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup 2026 | BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

G20 Energy Meet के लिए Houston पहुंचे Manohar Lal, भारतीय प्रवासियों के योगदान को सराहा

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal