Howrah: STF ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध सहयोगी आदित्य सिंह को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

कोलकाता, तीन अगस्त पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कथित जासूसी नेटवर्क की जांच के सिलसिले में सोमवार को हावड़ा से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध गुर्गे हमीम मंडल के एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू के रूप में हुई है जिसे हमीम मंडल और उसकी कथित सहयोगी अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर पड़ोसी जिले हावड़ा के ‘बेलिलियस रोड’ से पकड़ा गया।

एसटीएफ अधिकारी के अनुसार, मंडल ने कथित तौर पर मौके का फायदा उठाकर आदित्य को अपने प्रभाव में लिया और उसे अपने नेटवर्क से जोड़ लिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘मंडल ने उसे शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे पर कड़ी नजर रखने का काम सौंपा था। उस पर दोनों से जुड़ी जानकारी एकत्र करने और उसे आरोपी के साथ साझा करने का संदेह है।

गिरफ्तार आरोपी की भूमिका के बारे में अधिकारी ने बताया कि आदित्य पर राय की गतिविधियों की तस्वीरें खींचने और उन्हें मंडल को भेजने का संदेह है। उन्होंने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या वे मंत्री को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच एक अहम मोड़ पर है। हम प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका का पता लगाने और संचार की पूरी कड़ी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

पूछताछ के दौरान जुटाई गई जानकारी से हमें नेटवर्क और उसकी गतिविधियों को विस्तार से समझने में मदद मिलेगी।’’ अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले किसी आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

प्रमुख खबरें

पहले Ram Mandir विरोध, अब चंदे पर सवाल! Yogi ने SP के दोहरे रवैये पर बोला हमला

Box Office Collection | Spider-Man: Brand New Day ने 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, The Odyssey का प्रदर्शन रहा स्थिर

Tom Holland की ‘स्पाइडर-मैन’ फिल्म ने भारत में कमाए 300 करोड़ रुपये से अधिक

AITA चुनावों पर Delhi High Court का बड़ा फैसला, पुनर्विचार याचिका खारिज