मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 15 वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 22, 2022

शिमला  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला शहर के ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत खरीदे गए 15 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के नेताओं से आज सोनिया गांधी मिलेंगी

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह वाहन 5.44 करोड़ रुपये की लागत से खरीदें गए हैं। इन वाहनों को नगर निगम शिमला के विभिन्न वार्डों में तैनात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कचरा संग्रहण वाहनों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों में एकत्रित किया जाएगा। प्रत्येक वाहन में एक अलग से संग्रहण टैंक भी लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने कुल्लू में 75 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक सुरेन्द्र शौरी, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौण्डल, उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान, पार्षदगण, नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Mirabai Chanu को Arjuna Award देने की मांग, प्रतापराव जाधव ने खेल मंत्री को लिखा पत्र

Harsh Singh ने आस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर Commonwealth Games में स्वर्ण पदक जीता

Cube Highways Trust InvIT की बाजार में मजबूत एंट्री, 3% से ज्यादा तेजी पर बंद

Union Cabinet ने बंदरगाह-आधारित उद्योगों के लिए संशोधित नीति को मंजूरी दी