हि.प्र. जनगणना कार्य के निदेशक ने की राज्यपाल से भेंट

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 24, 2021

शिमला  । राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज राजभवन में जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के निदेशक सुशील कप्टा ने भेंट की।

राज्यपाल ने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा व गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने जनगणना का कार्य आरंभ होने पर लोगों को इस बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें: एंटी फ्रीज तकनीक के इस्तेमाल से केलांग में माइनस तापमान में पेयजल आपूर्ति की कार्य योजना तैयार

सुशील कप्टा ने राज्यपाल को जनगणना कार्य निदेशालय की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया ।उन्होंने बताया कि जनगणना 2021 भारत की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें डेटा एकत्र करने के लिए पहली बार मोबाइल एप्प का उपयोग किया जाएगा।  जनगणना 2021 में स्वयं गणना का प्रावधान भी होगा। यह भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि जनगणना 2021 के प्रबंधन और निगरानी के लिए समर्पित जनगणना पोर्टल भी विकसित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने मंडी में शिवधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय के उप-निदेशक राजेंद्र प्रसाद और आशीष चैहान भी उपस्थित थे। इसके उपरान्त, संस्कृति भारती, हिमाचल प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार ने भी राज्यपाल से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

प्रमुख खबरें

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster