हिप्र: शिमला जिले में बारिश से प्रभावित ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

हिमाचल प्रदेश के शिमला में पिछले महीने भारी बारिश से प्रभावित सुंडा गांव के लोगों ने सरकार से सुरक्षित स्थानों पर अपने पुनर्वास की मांग की है। भारी बारिश के कारण गांव में कई घरों को काफी नुकसान हुआ है तथा कुछ घरों में दरारे आ गई हैं। जिले के रचोली पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत है कि 25 जुलाई को बादल फटने की घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई राहत अपर्याप्त थी। बारिश के कारण घरों को नुकसान पहुंचने के बाद कई लोग अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं तथा अन्य लोग गांव के सरकारी स्कूल में रुके हुए हैं। सुंडा गांव की निवासी जप्ती देवी ने कहा, मेरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है और सरकार ने राहत के रूप में 5,000 रुपये दिए, जो बहुत कम है।

भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बारिश प्रभावित इलाकों में राहत वितरण के दौरान लोगों से उनकी राजनीतिक संबद्धता के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि जिन लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ, उन्हें राहत मिल गई, जबकि बारिश और बाढ़ के वास्तविक पीड़ित सहायता से वंचित रह गए। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत की राशि 5,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों के लिए राहत बढ़ाने पर भी विचार कर रही है जिनके घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति

Hardik Pandya के Transfer की चर्चा तेज, Sunil Gavaskar की मांग- IPL Trade Deal की रकम सार्वजनिक करे BCCI

England vs Pakistan: 26 साल बाद दोहराया इतिहास, Robinson और Tongue के पंच से पस्त हुई पाक टीम