बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई बने एचपीसीए के अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2019

धर्मशाला। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल को शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उना जिले के सुमित शर्मा एचपीसीए के नये सचिव बने हैं। धूमल के नेतृत्व वाली समिति के खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ।

एजीएम का संचालन अपेक्षित तर्ज पर हुआ और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के छोटे बेटे को अब बीसीसीआई में किसी पद का दावेदार माना जा रहा है। वह 23 अक्टूबर को प्रस्तावित बीसीसीआई की एजीएम में पदाधिकारी या महत्वपूर्ण माने जाने वाली शीर्ष परिषद के सदस्य बन सकते हैं। धूमल ने इस मौके पर राज्य में विश्व स्तरीय स्टेडियम बनवाने के लिए आपने बड़े भाई का शुक्रिया किया। 

इसे भी पढ़ें: युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं 2019 का विश्व कप खेलना चाहता था

धूमल ने कहा, ‘‘राज्य में क्रिकेट के विकास के लिए किये गये अनुराग ठाकुर के कार्यों के लिए हमें शुक्रगुजार रहना चाहिए। धर्मशाला का नाम अब दुनिया भर में प्रसिद्ध है क्योंकि यहां अनुराग जी के नेतृत्व में विश्वस्तरीय स्टेडियम का निर्माण हुआ है।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा