एक बार फिर आर्यन खान के समर्थन में आये ऋतिक रोशन, कानूनी सलाह को लेकर शेयर किया वीडियो

By रेनू तिवारी | Oct 28, 2021

आर्यन खान के समर्थन में एक खुला पत्र लिखने के बाद, ऋतिक रोशन ने एक बार फिर उनके पक्ष में बात की है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए जिसमें एक वकील ने आर्यन खान के ड्रग मामले पर अपनी राय दी, ऋतिक ने लिखा, 'अगर ये तथ्य हैं। यह वास्तव में दुखद है'। वीडियो में सुप्रीम कोर्ट के वकील दुष्यंत दवे ने इस तथ्य की ओर इशारा किया कि मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति नीतिम सांबरे ने पहले उन लोगों को जमानत दी है जो ड्रग्स के कब्जे में दोषी पाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मुंबई ड्रग्स केस: आर्यन खान की जमानत पर अब बुधवार को होगी सुनवाई 

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन ही पहले व्यक्ति थे जो आर्यन खान के समरेथन में सबसे पहले आये थे। इस नोट को लिखने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी अलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था लेकिन इस नोट के बाद कई और सितारों ने आर्यान खान का समर्थम करने की हिम्मत जुटाई। आर्यन खान क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में पिछले 21 दिनों से जेल में हैं। उनकी जमानत को लेकर मामला कोर्ट में है। फिलहाल उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट