अलविदा मेरे गुरु... Hrithik Roshan ने M M Baig के निधन पर लिखा भावुक नोट, बोले- 'आपने ही बनाया मुझे सुपरस्टार'

By रेनू तिवारी | Feb 23, 2026

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले अभिनेता रितिक रोशन के लिए पिछला कुछ समय काफी भारी रहा है। रितिक ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिल को छू लेने वाला संदेश पोस्ट कर अपने गुरु और दिवंगत फिल्मकार एमएम बेग को याद किया। बेग, जिन्हें रितिक अपनी अभिनय यात्रा की 'नींव' मानते थे, हाल ही में अपने आवास पर मृत पाए गए थे।

 

इसे भी पढ़ें: BAFTA 2026: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में गूंजा Dharmendra का नाम, 'इन मेमोरियम' खंड में दी गई भावुक श्रद्धांजलि

 

अभिनेता ने कहा, “मैं भटक गया था। आपने मुझे सही राह दिखाई। उस समय मैं सिर्फ 18 साल का था। मैं आज भी आपकी ओर से दी गई सीख पर अमल करता हूं। मुझे आपकी बहुत याद आएगी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे मेरे गुरु।” बेग ने रितिक के पिता राकेश रोशन की ‘काला बाजार’ और ‘किशन कन्हैया’ सहित कई फिल्मों के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।

 

 

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश