ऋतिक रोशन की फैमिली के साथ एन्जॉय करती दिखीं 'गर्लफ्रेंड' सबा आजाद, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

By प्रिया मिश्रा | Feb 22, 2022

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। इन दिनों ऋतिक अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ लंच या डिनर डेट पर स्पॉट की जाए हैं। खबरों की मानें तो दोनों पिछले दो-तीन महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने ही इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए राजेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, "खुशियां आसपास हैं, खासकर संडे को जब लंच टाइम हो।" ऋतिक ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "हाहाहा बिल्कुल सही चाचा और आपके साथ खूब मजा आया।" राजेश रोशन की इस पोस्ट पर सबा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, "सबसे बेहतरीन संडे।"

पहले ऐसा माना जा रहा था कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर मिले थे। लेकिन बॉम्बे टाइम्स की खबर की मानें तो ऋतिक और सबा पिछले दो तीन महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सब तब शुरू हुआ जब ऋतिक ने ट्विटर पर एक वीडियो को लाइक और शेयर किया जिसमें सबा और एक रैपर थे। सबा ने ऋतिक को उनके एप्रिसिएशन के लिए थैंक्यू बोला था और इस तरह से डीएम के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हो गई।  

सबा आजाद, एक म्यूजिशियन भी हैं, जिन्हें दिल कबड्डी और 2011 की फिल्म मुझसे फ्रैंडशिप करोगे जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। वह नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी 'फील्स लाइक इश्क' का भी हिस्सा थीं। वह फिलहाल वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में नजर आ रही हैं, जो SonyLIV पर स्ट्रीम हो रही है।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई