ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ इस दिन होगी रिलीज, एक्टर ने खुद किया खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2019

मुंबई। अभिनेता ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुपर 30’ अब 12 जुलाई को रिलीज होगी। निर्माताओं ने यह घोषणा की। इस माह की शुरुआत में रितिक ने कहा था कि वह किसी विवाद में नहीं फंसना चाहते इसीलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह की पर्सनल ट्रॉमा और मानसिक हिंसा से बचने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। हालांकि अपने पोस्ट में उन्होंने यह नहीं बताया था कि उनकी फिल्म कब रिलीज़ होगी।

ऋतिक रोशन के इस बयान से पहले, कंगना रनौत की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा कर 26 जुलाई कर दी गई थी। पहले ‘सुपर 30’ भी 26 जुलाई को ही रिलीज़ होने वाली थी। एक ही दिन दोनों फिल्म रिलीज़ होने के कारण कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर डेटिंग शो ‘‘वाट द लव? विद करन जौहर’’ होस्ट करेंगे करण जौहर

हालांकि निर्माता एकता कपूर ने कहा था कि फिल्म की रिलीज की तारीख बदलने के फैसले का कंगना और रितिक के बीच विवाद से कोई सरोकार नहीं है। ‘सुपर 30’ गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन और उनके शैक्षिक कार्यक्रम सुपर 30 पर आधारित है। फिल्म का निर्माण नादियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है। शनिवार को रिलायंस एंटरटेनमेंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया ‘‘सुपर 30 अब 12 जुलाई को रिलीज होगी।’’

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद