बिहार में टैक्स फ्री होगी ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30‘

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2019

पटना। बिहार सरकार ने गणितज्ञ आनन्द कुमार की संस्था सुपर-30 पर केंद्रित हिंदी फिल्म  सुपर-30” को 16 जुलाई से पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने फिल्म  सुपर-30  को 16 जुलाई यानि कल से पूरे राज्य में मुक्त करने का निर्णय लिया है।

गत शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ पटना शहर के एक सिनेमाघर में उक्त फिल्म देखकर निकले सुशील से पत्रकारों द्वारा ‘सुपर 30’ फिल्म को कर मुक्त किए जाने को लेकर पूछे एक प्रश्न पर उन्होंने कहा था कि वे इस मामले को देखेंगे।

इसे भी पढ़ें: Super 30 की गौरवगाथा तो खूब सुनी होगी, आइए डालते हैं आनंद कुमार से जुड़े विवादों पर नजर

आनंद कुमार पर बनी तथा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आनंद का किरदार सिने अभिनेता ऋतिक रोशन ने निभाया है। आनंद वर्षों से गरीब बच्चों को अपनी संस्था सुपर 30 में इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए कोचिंग देते हैं और उनकी संस्था में पढ़े बच्चों के आईआईटी सहित अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश पाने पर देश के साथ विदेश में भी आनंद और उनकी संस्था चर्चा में रही है। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव