कृष के 15 साल पूरे होने पर ऋतिक ने किया Krish 4 का ऐलान, नए लुक का वीडियो किया शेयर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने कृष फिल्म की 15वीं वर्षगांठ पर इस लोकप्रिय सीरीज की चौथी फिल्म लाने का वादा किया। साल 2003 में प्रदर्शित हुई पहली फिल्म कोई... मिल गया का निर्देशन अभिनेता के पिता राकेश रोशन ने किया था। इसके बाद साल 2006 में कृष और 2013 में कृष 3 पर्दे पर आई। ऋतिक ने ट्विटर पर 13 सेकेंड का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, यह बीत गया है। देखते हैं भविष्य क्या सौगात लाता है। कृष में पिछली फिल्म कोई... मिल गया के नायक रोहित के बेटे कृष्णा की कहानी दिखाई गई है, जिसके अंदर अपने पिता की तरह अद्भुत शक्तियां होती हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ पर बनीं फिल्म रिलीज को लेकर दिल्ली HC ने मांगी जानकारी

इन तीन फिल्मों में वह रोहित, कृष्णा और कृष की भूमिका निभा चुके हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा जोनास, नसीरुद्दीन शाह और रेखा भी अभिनय कर चुकी हैं। साल 2018 में राकेश रोशन ने कहा था कि 2020 में क्रिसमस पर इस सीरीज की चौथी फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। वर्ष 2019 में ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये साक्षात्कार में ऋतिक ने कहा था कि उस साल रिलीज हुई वार के बाद कृष की चौथी किस्त की शूटिंग शुरू की जाएगी। हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते अभी तक फिल्म के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है।

प्रमुख खबरें

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Prince William के आवास Anmer Hall में घुसे चोर, ड्रोन व हेलिकॉप्टर सर्च के बाद 2 गिरफ्तार

BJP और SAD का 2027 चुनाव के लिए गठबंधन, AAP ने साधा तीखा निशाना

Tripura के Rubber Mission 2.0 विस्तार की मांग केंद्र के सामने उठाएगा रबर बोर्ड