पंजाब में निशाने पर HRTC बसें, मामले के पीछे खालिस्तान कनेक्शन, अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल

By अंकित सिंह | Mar 19, 2025

हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच विवादित झंडे को लेकर हुए विवाद के बाद अब पंजाब में हिमाचल प्रदेश की बसों पर हमले शुरू हो गए हैं। ताजा घटनाक्रम में मोहाली के खरड़ में हिमाचल प्रदेश परिवहन की एक बस पर हमला हुआ है। यह बस चंडीगढ़ से हिमाचल के हमीरपुर जा रही थी। ड्राइवर और कंडक्टर ने बताया कि बस चंडीगढ़ से हमीरपुर जा रही थी और यह मंगलवार शाम 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी और करीब 6:50 बजे एक सफेद कार में सवार दो लड़कों ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में AAP सरकार के तीन साल पूरे, Kejriwal ने पत्नी और Bhagwant Mann के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या हिमाचल सरकार उचित कार्रवाई नहीं कर रही है? उन्होंने सवाल किया कि ऐसी क्या मजबूरी है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है? अवैध खनन, ड्रग्स माफिया और अब बसों पर पथराव और खालिस्तानी पोस्टर - एक के बाद एक घटनाएं बताती हैं कि हिमाचल पुलिस को जागना होगा और उचित कार्रवाई करनी होगी। आपको बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पंजाब से आए पर्यटकों के एक समूह ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपनी बाइक पर खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर वाला झंडा लहराया।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, मामला लीगल है 2 की स्ट्रीमिंग शुरू

फुलेरा में फिर गूँजेगी सचिव जी की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए खास व्यक्ति को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा

मॉस्को में तय होगा खाड़ी युद्ध का भविष्य, पुतिन का मास्टरस्ट्रोक