कोरोना राहत कार्य में मदद के लिए एचएसबीसी इंडिया ने बढ़ाया हाथ, 75 करोड़ की देगा वित्तीय सहायता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021

नयी दिल्ली। एचएसबीसी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि देश में जारी कोविड-19 राहत कार्यों के लिएवह 75 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देगी। एचएसबीसी ने एक बयान में कहा कि यह वित्तीय सहायता इस साल भारत में जमीन स्तर पर काम करने वाली गैर-लाभकारी और विकास एजेंसियों के जरिए दी जाएगी। इसके तहत अग्रिम पंक्ति पर राहत कार्यों में लगे योद्धाओं और वंचित समुदायों तक खासतौर से मदद पहुंचाई जाएगी। बयान के मुताबिक इस सहायता का इस्तेमाल चिकित्सा उपकरणों, ऑक्सीजन और स्वच्छता किट की आपूर्ति तथा टीकाकरण, आजीविका समर्थन और राशन देने के लिए किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज