एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5जी लॉन्च, 21जनवरी से बिक्री शुरू

By शैव्या शुक्ला | Jan 18, 2021

एचटीसी ने अपने साल का पहला नया मिड-रेंज 5 जी स्मार्टफोन डिज़ायर 21 प्रो 5 जी लॉन्च किया है, वह भी बिना ज्यादा प्रोमोशन के। एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5 जी स्नैपड्रैगन 690 5 जी प्रोसेसर, एक क्वाड कैमरा सेटअप और एक पंच-होल डिस्प्ले के साथ मार्किट में आया है।

एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो के फीचर्स-

एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5 जी में 90 इंच के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मौजूद है।

यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 4.0+ के साथ 18वॉट फास्ट चार्जिंग के लिए 5000 एमएएच की बैटरी के साथ उपलब्ध है। इसके कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल सिम, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। सॉफ्टवेयर के मामले में एचटीसी डिजायर 21 प्रो 5 जी एंड्रॉयड आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है।

एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो का कैमरा- 

जहां तक कैमरे का सवाल है, एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5 जी रियर पर एक एफ/1.8 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, दूसरा एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल कैमरा और तीसरा एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल कैमरा और चौथा कैमरा एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल है। रियर कैमरा सेटअप में ऑटोफोकस है। इसमें सेल्फी के लिए फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। 

एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो के स्पेसिफिकेशंस-

एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5 जी पर कनेक्टिविटी के कई ऑप्शन्स मौजूद हैं, जैसे वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वी 5.10, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3 जी और 4 जी। फोन के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास/मैग्नेटोमीटर, जाइरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: आ रहा है धमाकेदार वनप्लस 9, जानिए इसके फीचर्स

एंड्रॉयड 10 पर आधारित एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5 जी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5 जी एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जो नैनो-सिम और नैनो-सिम कार्ड सपोर्ट करता है। एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो फोन का डायमेंशन 167.10 x 78.10 x 9.40 मिमी. (ऊंचाई x चौड़ाई x मोटाई) है और इसका वज़न 205.00 ग्राम है। इसे दो रंगों में लॉन्च किया गया है, पहला- मिराज पर्पल और दूसरा- स्टार ब्लू।

- शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन