बटन स्मार्टफोन HTC Wildfire X के साथ भारत में एचटीसी ने की वापसी, जानिए फीचर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2019

एचटीसी ने अपने नए स्मार्टफोन के साथ भारतीय मोबाइल मार्केट में वापसी की है। एचटीसी के इस फोन का नाम HTC Wildfire X है। एचटीसी वाइल्डफायर एक्स की खासियत की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा, 6.22 इंच की डिस्प्ले और 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं- एक 4 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज के साथ। आइये जानते हैं एचटीसी वाइल्डफायर एक्स  के स्पेसिफिकेशन के बारे में।

HTC Wildfire X के स्पेसिफिकेशन

- एचटीसी का यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।

- वाइल्डफायर एक्स में 6.22 इंच का एचडी+ आईपीएस वाटरड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.8 प्रतिशत है। 

- स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 

- कंपनी ने इस फोन के 2 वैरिएंट लॉन्च किए हैं। पहला 4 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी (हाइब्रिड)  तक बढ़ाया जा सकता है।

- कैमरा की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, पहला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल (ज़ूम) का सेंसर और 5 मेगापिक्सल (डेप्थ) का सेंसर मिलेगा। फोन 2x लॉसलेस ऑप्टिकल ज़ूम और 8x हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट से लैस है।

- सेल्फी के शौकीनों के लिए 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल (86 डिग्री) लेंस दिया गया है।

- फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

- एचटीसी ने इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल किया है। 

- फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।

इसे भी पढ़ें: ये है 15 हजार के अंदर मिलने वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन

HTC Wildfire X की भारत में कीमत

एचटीसी वाइल्डफायर एक्स के 4 जीबी और 3 जीबी रैम वेरिएंट को क्रमश: 12,999 रुपये और 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। एचटीसी के इस फोन को सेफायर ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट पर 22 अगस्त 2019 से खरीद सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR