अमेरिका हमारी ताकत को ‘कम आंक’ रहा है: हुवावेई संस्थापक रेन जेंगफेई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2019

बीजिंग। हुवावेई के संस्थापक रेन जेंगफेई ने मंगलवार को अमेरिका के उनकी कंपनी के खिलाफ सरकारी आदेश के प्रभाव को ‘नजरअंदाज’ करते हुए कहा कि अमेरिका उनकी कंपनी की ताकत को ‘कम आंक’ रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों को उनकी कंपनी की अगली पीढ़ी की 5जी प्रौद्योगिकी तक पहुंचने में दो से तीन बरस लग जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने हुवावेई पर प्रतिबंध में 90 दिन की राहत देते हुए कहा कि उसे यह राहत सॉफ्टवेयर अद्यतन और अनुबंध की अन्य प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए दी गई है। 

अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि इस देरी का मतलब हुवावेई पर ट्रंप की ओर से लगाए गए प्रतिबंध में छूट नहीं है। सरकारी चाइना सेंट्रल टेलीविजन से बातचीत में जेंगफेई ने प्रतिबंध को लेकर अपनी नाराजगी जताई। ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में जेंगफेई की पुत्री और हुवावेई की मुख्य वित्त अधिकारी मेंग वानजाओ को कनाडा में गिरफ्तार किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने चीन की कंपनी हुआवेई पर लगाई रोक के फैसले को 90 दिन के लिए टाला

जेंगफेई ने कहा कि अमेरिकी राजनीतिज्ञ हमारी ताकत को कम करके आंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे हुवावेई की 5जी प्रौद्योगिकी प्रभावित नहीं होगी। जहां तक 5जी प्रौद्योगिकी का सवाल है अन्य देशों को उस तक पहुंचने में दो से तीन साल लगेंगे। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal