अमेरिका के प्रतिबंध का नहीं हुआ कोई असर, 9 महीने में बढ़ी Huawei की आय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2019

शंघाई। अमेरिका के वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने के प्रयासों के बावजूद चीनी प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावेई की आय 2019 के शुरुआती नौ माह में 24.4 प्रतिशत बढ़ी है। जनवरी से सितंबर अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 24.4 प्रतिशत बढ़कर 610.8 अरब युआन (86.2 अरब डॉलर) रही। वहीं कंपनी के लाभ मार्जिन में 8.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी है।

हुवावेई दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार नेटवर्क उपकरण और दूसरी स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी है। अमेरिका ने हुवावेई पर राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा वह अन्य सहयोगी देशों पर भी हुवावेई को लेकर दबाव बना रहा है। हालांकि भारत का इस संबंध में फैसला करना बाकी है।

इसे भी पढ़ें: न्यूयार्क में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, 3 घायल

कंपनी ने एक बयान में कहा कि हुवावेई ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढांचों और स्मार्ट उपकरणों से जुड़े अपने उत्पादों पर गौर बनाए रखा है। वहीं अपने परिचालन की गुणवत्ता और क्षमता को बेहतर किया है। इससे कंपनी की परिचालन और सांगठनिक स्थिरता बढ़ी है और इसने शुरुआती तीन तिमाहियों में कंपनी का प्रदर्शन सुधारा है।

प्रमुख खबरें

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया