By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 25, 2026
कर्नाटक के हुब्बाली में कर्ज चुकाने को लेकर साहूकारों की ओर से बनाए जा रहे दबाव को बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण शनिवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर देने के बाद खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जहर खाने से महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, सविता ने कई स्वयं-सहायता समूहों से रुपये उधार लिए थे और उसने तीन लाख रुपये के लिए अपनी कृषि भूमि गिरवी रखी थी तथा इसके अलावा दो लाख रुपये का और कर्ज भी लिया था। पुलिस के मुताबिक, साहूकारों का दबाव न सह पाने के कारण सविता ने यह कदम उठाया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसने पहले अपने तीन बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।