Manipur में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने चानंग पर्वतमाला की तलहटी से हथियार बरामद किए।

बरामद हथियारों में मैगजीन सहित एक .303 राइफल, एक एसएलआर, आठ सिंगल बैरल ब्रीच लोडिंग (एसबीबीएल) राइफल, एक रिवॉल्वर और मैगजीन सहित .22 बोर की पिस्तौल शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को चलाए गए अभियान में 24 गोलियां, बैटरी सहित पांच वॉकी-टॉकी सेट आदि भी बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि एक अलग अभियान में तेंगनुपाल जिले के मोरेह में एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि वाइखोम अथोई (28) प्रतिबंधित नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर का सदस्य है। उन्होंने बताया कि उसके पास से 9 एमएम की एक पिस्तौल के साथ दो मैगजीन और 30 कारतूस भी बरामद किए गए।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी