दक्षिणी चीन में भयंकर विस्फोट, गगनचुंबी इमारतें भी हिलने लगी

By अभिनय आकाश | Dec 11, 2024

दक्षिणी चीन के शेनझेन शहर के एक समृद्ध इलाके में एक आवासीय ऊंची इमारत में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिससे आसपास की गगनचुंबी इमारतें भी हिलने लगी। शेन्ज़ेन फायर ब्रिगेड ने कहा कि उसने परिसर में आपातकाल की रिपोर्ट मिलने के बाद 16 फायर ट्रक और 80 बचाव कर्मियों को भेजा था। ब्रॉडकास्टर फीनिक्स टीवी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में इमारत के बाहरी हिस्से में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और हवा में घना धुआं फैल रहा है। पास के एक कार्यालय भवन में काम करने वाले झांग नाम के एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने रॉयटर्स को बताया कि अचानक, एक जोरदार धमाका हुआ और मेज हिल गई। 

इसे भी पढ़ें: 15 सेकेंड में रूस ने दिखाई भारत की ताकत, पुतिन के सामने राजनाथ ने किया बड़ा खेल, हिंदुस्तान के लिए कैसे साथ आए कीव और मॉस्को

सरकारी मीडिया द बीजिंग न्यूज के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इमारत की 28वीं मंजिल पर गैस विस्फोट के कारण आग लगी, जबकि विस्फोट के सटीक कारण की अभी भी जांच की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट के बाद कम से कम एक व्यक्ति इमारत से गिर गया और उसे एम्बुलेंस द्वारा ले जाया गया। यह विस्फोट एक हाई-एंड कॉन्डो में उस क्षेत्र में हुआ जहां Tencent सहित प्रमुख कंपनियों के मुख्यालय स्थित हैं। राज्य प्रसारक सीसीटीवी ने कहा कि स्थिति की विस्तृत जानकारी की पुष्टि की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ