दुबई के विशाल बंदरगाह पर जहाज में भीषण विस्फोट, शहर की इमारतें हिलीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

दुबई। दुबई में दुनिया के सबसे बड़े बंदरगाहों में शामिल जेबेल अली बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में बुधवार देर रात एक भीषण विस्फोट हुआ जिससे शहर के व्यावसायिक क्षेत्र के आसपास के इलाकों में इमारतें हिल गयीं। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अरब प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से में स्थित सबसे व्यस्त जेबेल अली बंदरगाह पर एक जहाज में आग लग गयी। विस्फोट के बाद बंदरगाह से करीब 25 किलोमीटर दूर तक इमारतों और घरों की दीवारों में कंपन महसूस किया गया।

इसे भी पढ़ें: हर्षवर्धन समेत 12 की छुट्टी, सात का हुआ प्रमोशन, सिंधिया, राणे सहित 36 नए चेहरे मंत्रिपरिषद में शामिल

अधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई फुटेज में दमकल कर्मी विशाल शिपिंग कंटेनरों में आग बुझाते नजर आ रहे हैं। दुबई के अधिकारियों ने कहा कि यह एक छोटा जहाज था, जिसमें 130 कंटेनर तक आ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में 500 आधुनिक शौचालय ब्लॉक बनाने के लिए 266.26 करोड़ रुपये मंजूर

Bihar Flood: 15 जिलों में 49 लाख से अधिक आबादी प्रभावित, कई नदियां उफान पर

Delhi के Kanjhawala में श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव, जांच शुरू

Mobile Industry ने सरकार से मोबाइल फोन पर GST घटाकर 5% करने की मांग की