नोएडा के लॉजिक्स मॉल में भीषण आग, मचा हड़कंप, चारों ओर दिखा धुआं ही धुआं, बिल्डिंग खाली कराई गई

By अंकित सिंह | Jul 05, 2024

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित लॉजिक्स मॉल में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग मॉल के किसी कपड़े के शोरूम में लगने की आशंका है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मॉल को खाली कराया। अब यह आग बुझा रहा है। लॉजिक्स मॉल सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि, शुरूआत में शॉर्ट सर्किट को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। आग लगने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लॉजिक्स मॉल नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। 


इससे पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन क्षेत्र के लिंक रोड थाना अंतर्गत साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को लगी भीषण आग को बुझाने की कोशिश में चार दमकलकर्मी घायल हो गए। दमकल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मनु शर्मा ने बताया, फैक्ट्री के गोदाम में रखे दो दर्जन से अधिक केमिकल के ड्रम आग के कारण फट गए। हम दूर से पानी का छिड़काव करके आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। हम आग को आस-पास की फैक्ट्रियों में फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, चार दमकलकर्मी झुलस गए हैं और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IndiaAI Mission को मिलेगा बूस्ट, Blackstone की फंडिंग से NeySA बदलेगी देश की AI तस्वीर

Valentines Day पर Maya Hawke बनीं म्यूजिशियन की दुल्हन, शादी में Stranger Things की स्टारकास्ट का लगा जमावड़ा

...गोली चलाने वालों से सम्मान की उम्मीद मूर्खता, Governor के अपमान पर SP पर बरसे CM Yogi

Saudi Arabia में मौत के 120 दिन बाद Ranchi पहुंचा शव, परिवार ने मुआवजे के लिए लेने से किया इनकार