मणिपुर में तीन दिनों के भीतर भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2024

मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से पिछले तीन दिनों मेंभारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को इंफाल पूर्व जिले के चम्फाई पहाड़ी पर एक अभियान में सुरक्षा बलों ने एक एम-16 राइफल, एक .22 राइफल, दो एसएलआर, एक देसी स्टेन गन, दो कार्बाइन, नौ एमएम की आठ देसी पिस्तौल, तीस मैगजीन तथा दो इंच के 12 मोर्टार जब्त किए।

पुलिस के अनुसार, इंफाल पश्चिम जिले के खेलाखोंग में भी मंगलवार को अभियान चलाया गया और एक एसएलआर राइफल, एक संवर्धित .303 राइफल, नौ एमएम की एक पिस्तौल, 16 कारतूस और हथगोले जब्त किए गए हैं।

बिष्णुपुर जिले के गेलबुंग गांव में सोमवार को तलाशी के दौरान एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 12 बोर की एक सिंगल बैरल राइफल, 12 बोर की एक पिस्तौल और एक नौ एमएम कार्बाइन मशीन गन बरामद की गई, जबकि पांच डेटोनेटर और ढाई किलोग्राम आईईडी भी जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि चुराचांदपुर के कांगवई में छापेमारी के दौरान दो मोर्टार(‘पम्पी’), दो स्थानीय स्तर पर निर्मित हथगोले और दो देसी पिस्तौल जब्त की गईं।

प्रमुख खबरें

Chennai में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI Center, L&T को मिला 15,000 करोड़ का Mega Order

Electronics और Clean Energy को बूस्ट: Rare Earth Magnets के स्थानीय उत्पादन के लिए Indian Government का बड़ा फैसला

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय