छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंतेशपुरम गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छुपाया गया विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है।

अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान सुरक्षाबलों ने दंतेशपुरम गांव के जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपाए गए एक बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), 12 बोर राइफल के 19 कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया। उन्होंने बताया कि गश्त में निकले सभी जवान सुरक्षित हैं तथा सभी सुरक्षित शिविर लौट गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव