By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020
नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी का असर हर खास-ओ-आम पर पड़ा है और लोग संकट से उबरने और कामकाज को पटरी पर वापस लाने की जद्दोजहद में हैं। ऐसे में जाने माने डिजाइनर पंकज आहूजा का मानना है कि कम बजट और कामगारों कि कमी के चलते फैशन उद्योग में डिजाइनिंग से ले कर फैशन शो आदि पर होने वाले बेहिसाब खर्च में भारी कमी आ सकती है। पंकज और उनकी पत्नी निधि आहूजा जाने-माने डिजाइनर हैं। उन्होंने मुंबई में लैक्मे फैशन वीक(एलएफडब्ल्यू) के ऑनलाइन सत्र के दूसरे दिन ‘तिलस्मान’ नाम से अपना कलेक्शन पेश किया।‘तिलस्मान’ उर्दू के शब्द ‘तिलिस्म’ से लिया गया है।
डिजाइनर अब ज्यादा सावधानी के साथ और थीम पर फोकस रख कर कपड़े डिजाइन करेंगे। सभी की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है, इसलिए अब उस तरह से बेहिसाब खर्च नहीं होंगे जैसे पहले होते आए हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ रचनात्मकता या कुछ नया करने की मांग रहेगी और यही मायने भी रखता है। लोगों के पास रोजगार होंगे लेकिन वे खर्च कम करेंगे, गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा। उम्मीद है कि उपभोक्ता हमारे उत्पादों को सराहेंगे।