एयरटेल और ह्यूजेस देश में एक करेंगे अपना VSAT उपग्रह परिचालन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

नयी दिल्ली। दुरसंचार कंपनी भारती एयरटेल और ह्यूजेज कम्युनिकेशंस इंडिया लिमिटेड देश में अपने वीसैट (वेरी स्मॉल अपर्चर टर्मिनल) उपग्रह परिचालन को मिलाकर एक करेंगी। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

ह्यूजेज कम्युनिकेशंस इंडिया लिमिटेड, ब्राडबैंड उपग्रह नेटवर्क और सेवा प्रदाता ह्यूजेज नेटवर्क सिस्टम्स की अनुषंगी कंपनी है। बयान के अनुसार इस नयी बनी इकाई में ह्यूजेज के पास बहुलांश स्वामित्व होगा जबकि एयरटेल के पास महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होगी।

हालांकि कंपनी ने इस सौदे की वित्तीय जानकारी साझा नहीं की है। वीसैट का उपयोग व्यक्तियों या प्रतिष्ठानों को उपग्रह आधारित दूरसंचार और इंटरनेट सेवाएं देने के लिए किया जाता है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह