Titanic Submarine : समुद्र से निकाला गया टाइटन सबमरीन का मलबा, मारे गये 5 लोगों के शरीर के अवशेष भी हुए बरामद

By रेनू तिवारी | Jun 29, 2023

पोर्टलैंड (अमेरिका)। पनडुब्बी ‘टाइटन’ का मलबा मिल गया है।  समुद्र के नीचे हुए विस्फोट के कारण पुरी पनडुब्बी और उसमें सवार लोग पूरी तरह से नष्ट हो गये। पनडुब्बी का मलबा समुद्र और मानव अवशेषों को निकाला गया है। पनडुब्बी ने जब समुद्र के नीचे विस्फोट हुआ तब उसमें पांच अरबपति लोग सवार थे और सभी की मौके पर ही मौत हो गयी थी। शुरूआत में सबमरीन का कनेक्शन टूटने के बाद उसे काफी खोजा गया लेकिन आखिर में दुखद खबर सामने आयी। यूएस कोस्ट गार्ड ने कहा कि अनुमानित मानव अवशेष और पर्यटक पनडुब्बी का मलबा समुद्र समुद्र तल से बरामद किया गया और बुधवार को कनाडा में तट पर लाया गया।

पनडुब्बी ‘टाइटन’ के मलबे में संभवतः मानव अवशेष भी बरामद किए गए हैं और अमेरिकी अधिकारी सबूत को देश वापस ला रहे हैं। अमेरिका तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी। ‘टाइटैनिक’ जहाज का मलबा देखने अटलांटिक सागर के अंदर गई ‘टाइटन’ पनडुब्बी में पिछले सप्ताह अचानक विस्फोट हो गया था। इस हादसे में पनडुब्बी में सवार टाइटैनिक मामलों के एक प्रमुख विशेषज्ञ, एक ब्रिटिश अरबपति, पाकिस्तान के एक अमीर परिवार के दो सदस्यों और इस मिशन को संचालित करने वाली कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की मौत हो गई थी।

अमेरिकी तटरक्षक बल के अनुसार, ‘टाइटन’ पनडुब्बी से मलबा बुधवार को वापस लाया गया। सेंट जॉन्स, न्यूफाउंडलैंड और लैब्राडोर में बंदरगाह पर मलबा वापस लाना जांच का अभिन्न हिस्सा है, क्योंकि जांच अधिकारी पनडुब्बी में विस्फोट की सही वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। तटरक्षक बल ने बुधवार रात एक बयान में कहा उसने समुद्र तल से मलबा और सबूत बरामद किए हैं। इसमें संभवत: मानव अवशेष भी शामिल है। अमेरिकी तटरक्षक बल के प्रमुख कैप्टन जेसन न्यूबॉयर ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं बेहद दूर व गहराई से इन महत्वपूर्ण साक्ष्यों को निकालने और संरक्षित करने के लिए समन्वित अंतरराष्ट्रीय तथा अंतर-एजेंसी के सहयोग का आभारी हूं।’’ न्यूबॉयर ने कहा कि साक्ष्य बेहद महत्वपूर्ण है और इससे इस त्रासदी के उचित कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी। इससे पहले, कनाडाई तटरक्षक 22 फुट की पनडुब्बी के मुड़े हुए टुकड़े बुधवार को समुद्र से बाहर लेकर आए थे।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 21 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 21 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

IIT Bombay Student Protest | IIT बॉम्बे में झुका प्रशासन! छात्र की मौत के बाद जागे अधिकारी, 18-सूत्रीय मांगों पर दस्तखत, 24 घंटे में बदला माहौल

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027 पर Asaduddin Owaisi का बड़ा बयान, उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव नहीं लड़ना चाहते, गठबंधन की तैयारी?

Amazon Great Indian Festival सेल इस तारीख से होगी शुरू, स्मार्टफोन और TV पर मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स