विश्व मानवता दिवस पर बोलीं ममता, कश्मीर में हुआ है मानवाधिकारों का उल्लंघन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि कश्मीर में मानवाधिकारों का ‘पूरी तरह’उल्लंघन हुआ है और उन्होंने लोगों से घाटी में शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की।‘विश्व मानवता दिवस’ के अवसर पर ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने एक बार मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया था।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि आज विश्व मानवता दिवस है। कश्मीर में मानवाधिकारों का पूरी तरह उल्लंघन हुआ है। कश्मीर में मानवाधिकारों और शांति के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार मेरे दिल के बहुत करीब हैं। 1995 में हवालातों में होने वाली मौतों के खिलाफ, मानवाधिकार उल्लंघनों को रोकने के लिए मैं 21 दिनों तक सड़क पर थी।

प्रमुख खबरें

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी