सीरिया से इरान की जेलों में शिफ्ट करवाने के बहाने से छोड़े जा रहे हैं खूंखार आतंकी?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2019

बेरूत। मानवाधिकार निकाय ‘‘ह्यूमन राइट्स वाच’’ (एचआरडब्ल्यू) ने संदिग्ध विदेशी जिहादियों को युद्धग्रस्त उत्तर-पूर्वी सीरिया की जेलों से इराक भेजे जाने पर मंगलवार को यूरोपीय देशों को चेतावनी दी। न्यूयॉर्क स्थित संगठन ने चिंता व्यक्त की कि कुछ देश उन्हें सीरिया की सीमा से बाहर भेजना चाहते हैं। कुर्द बलों द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों में तुर्की आक्रमण के बाद यूरोप में गहरी चिंता है कि इस्लामिक स्टेट समूह के सदस्य बड़े पैमाने पर जेल तोड़ सकते हैं। कई यूरोपीय सरकारें मुकदमा चलाने के लिए इन कैदियों को वापस लेने के पक्ष में नहीं हैं और मुकदमा के लिए कइयों को पहले ही इराक भेजा जा चुका है।

इराक में एचआरडब्ल्यू शोधकर्ता बेलकिस विले ने कहा कि अनुचित सुनवाई के इराक के रिकॉर्ड को देखते हुए यूरोपीय देशों को अपने नागरिकों को अभियोजन के लिए वहां नहीं भेजना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मांग घटने से चीन के आयात, निर्यात में आई तेजी से गिरावट

विले ने कहा कि उनके संगठन की निगरानी से पता चला है कि इराक में सुनवाई ‘‘अनुचित और प्रक्रियाओं के उल्लंघन’’ से भरी है। उन्होंने ब्रिटेन, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी और अन्य देशों से आग्रह किया कि वे अपने नागरिकों को वापस लौटाने पर जोर दें। इस बीच अमेरिका ने सोमवार को घोषणा की कि सीरिया से अपने लगभग सभी सैनिकों को वापस लेने संबंधी आदेश को लागू किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा