जम्मू कश्मीर में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2023

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक रोहिंग्या शरणार्थी सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने एक मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रोहिंग्या शरणार्थी की पहचान मंजूर आलम के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी ने बांग्लादेश के रास्ते रोहिंग्या महिलाओं की तस्करी की और रुपयों के एवज में केंद्र शासित प्रदेश में स्थानीय लोगों से उनकी शादी कराई।’’ उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Radhika Apte का खुलासा- बेहतरीन फिल्में देने वाली इंडस्ट्री में झेली असहज स्थितियां, बताया अपना संघर्ष

भारत के कुछ हिस्सों और... फाइनल डील से पहले EU के इस देश से ये क्या बोले जयशंकर

ठगों के जाल में फंसे महाभारत के युधिष्ठिर! गजेंद्र चौहान के खाते से उड़े 98 हजार रुपये, पुलिस ने कराया रिकवर

भारतीय उच्चायुक्त को निकाल फेंकने की धमकी, सेना ने घेरा बांग्लादेश बॉर्डर