‘हुनर हाट’ पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, कारीगरों और अल्पसंख्यक मंत्रालय की तारीफ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2020

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘हुनर हाट’ का मंगलवार को दौरा किया और देश के कोने-कोने से आए कारीगरों, शिल्पकारों एवं दस्तकारों के उत्पादों की तारीफ करते हुए कहा कि मंत्रालय के इस प्रयास से बहुत सारे लोगों को बाजार उपलब्ध हुआ है।बिरला इंडिया गेट के निकट राजपथ पर लगे ‘हुनर हाट’ में पहुंचे और वहां के विभिन्न स्टॉल में मौजूद उत्पादों को देखा। उनके साथ अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी ने स्वदेशी विरासत के मेगा मिशन ''हुनर हाट'' का किया उद्घाटन

नकवी ने कहा कि पिछले लगभग तीन वर्षों में  हुनर हाट  के माध्यम से लगभग तीन लाख दस्तकारों, शिल्पकारों, खानसामों को रोजगार और रोजगार के मौके उपलब्ध कराये गए हैं। इनमे बड़ी संख्या में देश भर की महिला दस्तकार भी शामिल हैं। इससे पहले दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुडुचेरी, इंदौर आदि स्थानों पर  हुनर हाट  आयोजित किए जा चुके हैं। अगले  हुनर हाट  का आयोजन रांची में 29 फरवरी से 8 मार्च, 2020 तक और फिर चंडीगढ़ में 13 मार्च से 22 मार्च, 2020 तक किया जाएगा। आने वाले दिनों में  हुनर हाट  का आयोजन गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, पटना, भोपाल, नागपुर, रायपुर, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अजमेर आदि में किया जायेगा।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी