स्वेदशी कलाकारों के लिए हुनर हाट बना एक प्रमाणिक प्लेटफार्म : मुख्तार अब्बास नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

देहरादून। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि हुनर हाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मेादी के स्वदेशी स्वावलंबन और वोकल फॉर लोकल के आहवान को मजबूती देने के साथ ही स्वेदशी कलाकारों को रोजगार देने का एक प्रमाणिक प्लेटफार्म साबित हुआ है। यहां देश के 30 वें हुनर हाट को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि स्वदेशी स्वालंबन और वोकल फॉर लोकल के अभियान को मजबूती देने के साथ ही हुनर हाट स्वदेशी दस्तकारों, और शिल्पकारों को रोजगार देने और उनके शानदार हस्तनिर्मित उत्पादों को बाजार मुहैया कराने का भी मंच बन गया है।

इसे भी पढ़ें: NSA डोभाल ने दी देश-दुनिया के लिए बड़े खतरे की चेतावनी, भारत को नई रणनीति बनाने की जरूरत

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया। धामी ने कहा कि देश में कुशल कलाकारों और शिल्पकारों की कोई कमी नहीं है और वे अपनी कला और शिल्प के लिए एक बाजार ढूंढ रहे थे जो उन्हें हुनर हाट से मिल गया है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

ISRO के साथ साझेदारी असाधारण, विज्ञान अभियानों में क्षमता विकास सराहनीय: NASA

KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक