हांगकांग के 12 प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग के लिए ताइवान में सैकड़ों लोगों ने निकाला मार्च

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020

ताइपे (ताइवान)। ताइवान की राजधानी में रविवार को सैकड़ों लोगों ने हांगकांग के 12 प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग करते हुए मार्च निकाला। इन प्रदर्शनकारियों को चीनी प्रशासन ने अगस्त में गिरफ्तार किया था। ये 12 प्रदर्शनकारी कथित तौर पर अवैध रूप से नाव के जरिए ताइवान जा रहे थे, उसी दौरान चीनी अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ये सभी चीन के दक्षिणी शहर शेनजेन में अवैध तरीके से सीमा पार करने के औपचारिक आरोप का सामना कर रहे हैं। यह क्षेत्र हांगकांग की सीमा से लगता है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कई शहरों में इन प्रदर्शनकारियों की रिहाई के लिए प्रदर्शन हुए।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप अपने और अपने धनी दोस्तों को मदद पहुंचाने के लिए दूसरे कार्यकाल की जुगत में लगे हैं: ओबामा

न्यूयॉर्क, वेंकूवर से लेकर ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड तक प्रदर्शनकारियों के समर्थन में हैशटैग 12हांगकांगयूथ नाम के अभियान तले लोगों ने प्रदर्शन किए। हांगकांग के विख्यात कार्यकर्ता जोशुआ वांग और नाथन लॉ ने सोशल मीडिया पर इस मुहिम को आगे बढ़ाने में मदद दी। रविवार को ताइपे में इस प्रदर्शन में ताइवान के कई संगठनों के सदस्य शामिल हुए हैं जिनमें कई प्रदर्शनकारी हांगकांग से भी थे। ताइवान और चीन 1949 में गृहयुद्ध के बाद अलग हो गए थे और बीजिंग ने ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन की सरकार से संबंध खत्म कर लिए क्योंकि उन्होंने ताइवान को चीन के हिस्से के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया। चीन का मानना है कि यह क्षेत्र भी चीन की ‘ एक देश, दो तंत्र’ की नीति के साथ चीन की मुख्य भूमि में शामिल हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!