सैकड़ों कश्मीरी पंडित खीर भवानी मेले के लिए रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2025

जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीरी पंडितों सहित सैकड़ों लोग खीर भवानी मेले में शामिल होने के लिए रविवार सुबह 60 बसों के काफिले में घाटी के लिए रवाना हुए।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई के कारण इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या कम रही है। घाटी और देश के अन्य हिस्सों से कश्मीरी पंडित भारी संख्या में तुलमुल्ला स्थित खीर भवानी मंदिर में एकत्र हुए।

राहत आयुक्त (प्रवासी) अरविंद करवानी ने जम्मू के उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर आज सुबह जम्मू के बाहरी इलाके नगरोटा से सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की बसों के काफिले को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्रद्धालु मंगलवार को मंदिरों में दर्शन करेंगे और एक दिन बाद जम्मू लौट आएंगे। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

राहत आयुक्त करवानी ने कहा, ‘‘तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, मार्ग में तथा घाटी में उनके रहने-खाने के संबंध में सभी प्रबंध कर लिए गए हैं।’’ इस संबंध में बुज़ुर्ग श्रद्धालु श्रुति धर ने कहा, ‘‘ मैं खीर भवानी मेले में जरूर जाती हूं और इस बार भी वहां जाने में मुझे कोई डर नहीं है। हम बचपन से ही ऐसी परिस्थितियां देखते आ रहे हैं। पहलगाम में जो कुछ भी हुआ वह बेहद निंदनीय और बर्बर है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects