हंसने के लिए हो जाएं तैयार! 23 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म ‘हंगामा 2’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2021

मुंबई। निर्देशक प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा 2’ इस साल 23 जुलाई को ‘डिज़्नी+ हॉटस्टार’ पर रिलीज होगी। डिजिटल मंच ‘डिज़्नी+ हॉटस्टार’ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया गया और इसकी रिलीज की तारीख की जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा था, ‘‘ अपने पसंदीदा कलाकारों को देखने का इंतजार अब खत्म और इस बार प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ दोगुना ‘हंगामा’ होगा। क्या आप हंसी के दंगल के लिए तैयार हैं?’’

इसे भी पढ़ें: निधन की अफवाहें झूठी लेकिन अस्पताल में भर्ती हुए नसीरुद्दीन शाह, हालत गंभीर

परेश रावल एक बार फिर इसमें नजर आएंगे और उनके साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मीज़ान और प्रणिता सुभाष फिल्म के साथ जुड़ने वाले नए सितारे हैं। आशुतोष राणा, मनोज जोशी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और टीकू तलसानिया भी इसमें अहम किरदार निभाते दिखेंगे। पहली ‘हंगामा’ में परेश रावल के अलावा शोमा आनंद, अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी और रिमी सेन नजर आए थे।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत