ताइवान में तूफान ‘बाइलू’ ने मचाया कहर, दक्षिण चीन की ओर बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2019

ताइपे। दक्षिण ताइवान में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘बाइलू’ से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां तबाही मचाने के बाद तूफान दक्षिणी चीन की ओर आगे बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी फिलीपीन में भूस्खलन की एक अन्य घटना में17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। आपदा राहत बल के एक अधिकारी ने बताया कि ताइवान के तिनान शहर में एक गिर हुए पेड़ से टकरा कर 18 साल के एक मोटरसायकिल सवार की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: हांगकांग में विरोध प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

तूफान से जुड़ी अनेक घटनाओं में ताइवान में घायलों की संख्या नौ हो गई है। बाइलू के द्वीप के दक्षिणी हिस्से से गुजरने के दौरान तेज बारिश हुई और 118 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। हुआलिन काउंटी में भूस्खलन के कारण 14 पर्यटक फंस गए। शनिवार दोपहर तक द्वीप से कम से कम 450 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। तूफान के कारण 12 घरों में बिजली की आपूर्ति ठप है।

 

प्रमुख खबरें

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम

स्मृति-शैफाली का जलवा, भारत की धमाकेदार जीत; हरमनप्रीत ने बताई ओवर रेट की चुनौती

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!