Palghar जिले में हत्या के आरोपी पति-पत्नी 16 साल बाद Madhya Pradesh से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2025

 महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रियल एस्टेट एजेंट की हत्या में कथित तौर पर शामिल पति-पत्नी को 16 साल बाद मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र रामशंकर सोनी (54) और उसकी पत्नी किरण धर्मेंद्र सोनी (50) को मध्य प्रदेश के इंदौर से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, अप्रैल 2009 में मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा पूर्व में कमीशन के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद एक प्रॉपर्टी एजेंट की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सोनी दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य तीन फरार थे।

वरिष्ठ निरीक्षक शाहूराज राणावरे ने बताया कि मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस की अपराध शाखा प्रकोष्ठ-3 ने हाल ही में इस मामले की जांच फिर शुरू की और दंपति को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू गांव में ढूंढ निकाला।

उन्होंने बताया कि दंपति को नालासोपारा लाया गया और एक स्थानीय अदालत ने उन्हें 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन्होंने यह भी बताया कि चौथा आरोपी अब भी फरार है।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया

इच्छा मृत्यु केवल कानून ही नहीं, मानवीय गरिमा का प्रश्न