पति ने पेट्रोल डालकर अपनी Ex-Wife को जिंदा जलाया और किया सोशल मीडिया पर लाइव

By निधि अविनाश | Jul 26, 2022

चीन में दो साल पहले एक पति ने अपनी पूर्व पत्नी को जिंदा जलाया और फिर सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग तक किया। हैवानियत की हदें पार करे देने वाले इस मामले को लेकर आज यानि 26 जुलाई 2022 को  कोर्ट में सुनवाई हुई और अदालत ने आरोपी पति को फांसी की सजा सुना दी है। बता दें कि अपनी पूर्व पत्नी को जिंदा जलाकर लाइव स्ट्रीम करने वाले दोषी का नाम टांग लू है। आरोपी को दक्षिण-पश्चिम सिचुआन प्रांत की एक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के आयोवा में गोलीबारी में तीन लोग मारे गये

तलाक को जब तीन महीने बीत गए तो टांग अपनी पूर्व पत्नी के घर पहुंचा जहां उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम कर रही थी। उसी दौरान उसने अपनी पत्नी के ऊपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। इस दौरान टांग ने सोशल मीडिया पर हो रहे लाइव को बंद नहीं किया। घटना के बाद पुलिस ने टांग लू को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कारवाई शुरू कर दी। अपनी पूर्व पत्नी को जिंदा जलाने वाली घटना सिंतबर 2022 में खूब सुर्खियों में भी रही थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोषी टांग लू को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी और चीन की महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर दुनियाभर के लोगों ने चिंता जताई थी। 

प्रमुख खबरें

ASIM RIAZ ने बिग बॉस 20 को बताया फ्लॉप, फिर डिलीट किया ट्वीट

Satya Niketan हादसा: CM Gupta का ऐलान, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी

भारत का नया Strategic Power Centre बनने जा रहा है Great Nicobar, Andaman को परमाणु ताकत से लैस करने की तैयारी

Rajasthan में गुटबाजी राजनीति के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे?