उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पत्नी के फांसी लगाने के बाद पति ने आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2024

बांदा। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आपसी विवाद के दौरान पत्नी के फांसी लगाने के बाद पति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक, झांसी में राजकीय रेलवे पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था और उसने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी। चित्रकूट जिले में रैपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार मध्यरात्रि को आपसी विवाद के दौरान सिपाही मयंक कुमार पटेल (35) की पत्नी कुसुम देवी (24) ने घर में फांसी लगा ली, जिसके बाद मयंक ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार